देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय मुख्यालय में जेपी नड्डा ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सीजेपी (CJP) डेलिगेशन से मुलाकात के बाद आयोजित की गई। इस दौरान जेपी नड्डा ने देश में चल रहे पेपर लीक के मुद्दों और विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार किया है।

जेपी नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्रों के संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का उद्देश्य असल में छात्रों का हित करना नहीं है, बल्कि वे इस पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। नड्डा ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुईं, तब उन्होंने अपनी सरकारों का जिक्र क्यों नहीं किया?

संसद में चर्चा के लिए सरकार पूरी तरह तैयार

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक जैसे विषय जांच के दायरे में आते हैं और सरकार राहुल गांधी द्वारा उठाए गए तमाम आरोपों की भी पूरी जांच करवाएगी। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि इस तरह के गंभीर मामलों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाय समाधान पर फोकस करना चाहिए। चर्चा करने के लिए सबसे सही मंच संसद है, और सरकार सदन के भीतर हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

विपक्ष तय करे चर्चा की अवधि

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जेपी नड्डा ने विपक्ष से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें। उन्होंने कहा कि चर्चा का ड्यूरेशन (अवधि) विपक्ष खुद तय कर सकता है, लेकिन सदन के भीतर सार्थक चर्चा होनी चाहिए ताकि समस्याओं का सही समाधान निकाला जा सके। सरकार देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और सभी पक्षों को मिलकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

"पहले से सोच थी चढ़ावा चोरी..." रामधन गबन मामले को लेकर BJP पर बरसे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे

शेयर करना
Exit mobile version