सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने फॉर्म-7 भरवाने की प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा कि इसे चुनाव आयोग को तत्काल बंद करना चाहिए। उनके मुताबिक, “सरकार ने प्रोफेशनल एजेंसियां हायर कर रखी हैं, जिनके पास वोटर लिस्ट का डेटा होने का दावा किया जा रहा है।”

अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि सपा के जीते हुए बूथों को टारगेट कर फॉर्म-7 भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली, लखनऊ समेत कई जगहों से यह कार्रवाई ऑपरेट हो रही है। कई इलाकों में इस प्रक्रिया को लेकर हंगामे की खबरें भी आई हैं।

सपा अध्यक्ष ने यूट्यूबर्स और पत्रकारों द्वारा सामने आई जानकारी का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर गड़बड़ी कर रहे हैं। इसी के साथ अखिलेश ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ये SIR की आड़ में NRC है.

उनका कहना था कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सपा के खिलाफ साजिश का हिस्सा हो सकती है।

अखिलेश के इन आरोपों के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और इस मुद्दे पर चर्चा जारी है।

SP विधानमंडल दल की बैठक में बनी रणनीति, विधायक Naseem Solanki और Irfan Solanki ने खुलकर बताया प्लान!

शेयर करना
Exit mobile version