मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। बता दे कि मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है जिसमें सुपरस्टार की एक छोटी झलक दिखाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो रोल होगा। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म का पार्ट बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। नेल्सन द्वारा डायरेक्टेड और अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज्ड, ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।
कई बड़े स्टार्स आएंगे नज़र
टीज़र में फ़िल्म की मेन कास्ट भी दिखाई गई है। नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू जैसे कई बड़े स्टार्स नज़र आएंगे। इस सीक्वल में रजनीकांत मशहूर किरदार ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सीक्वल के बारे में अपडेट देते हुए रजनीकांत ने कहा था कि ‘जेलर 2’ लगभग बन चुकी है। सुपरस्टार ने कहा कि फ़िल्म प्रोडक्शन के आखिरी स्टेज में है और मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे। एक्टर ने कहा, ‘जेलर 2’ लगभग बन चुकी है और यह फिनिशिंग स्टेज में है। प्रोडक्शन टीम जल्द ही रिलीज़ डेट अनाउंस करेगी।
क्या बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड टूटेंगे ?
बता दे कि ‘जेलर’ साल 2023 में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता मिली थी। इसने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की। यह ‘2.0’ के बाद 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे तेज़ कमाई करने वाली तमिल फ़िल्म भी बन गई। नेल्सन के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म में रजनीकांत के साथ वसंत रवि, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू, राम्या कृष्णन, विनायकन, शिवा राजकुमार, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी थे।
वही अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फ़िल्म का म्यूज़िक बनाया है, जिसे सन पिक्चर्स ने सपोर्ट किया है। अब फ़ैन्स भी फ़िल्म को लेकर काफ़ी एक्साइटेड हैं और आने वाली फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। एक्टर रजनीकांत का एक्शन जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि क्या जेलर 2 भी अपने पहले पार्ट जेलर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाती या नही है।



