आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियों में थी, जो कि अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यशराज फिल्म्स की ‘स्पाई यूनिवर्स’ में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं और इन दोनों एक्ट्रेस के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ इस शुक्रवार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिस्पॉन्स के बावजूद, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया और अब रफ्तार पकड़ती दिख रही है। इसने अपनी रिलीज के दूसरे दिन, यानी पहले शनिवार को 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन से 2 करोड़ ज्यादा है।
बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने में कामयाब रही
बता दे कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टार ‘अल्फा’ काफी चर्चा में रही, लेकिन कुछ नेगेटिव वजहों से। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन रिलीज के बाद मिले-जुले रिस्पॉन्स के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने में कामयाब रही। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और अब दूसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये हो गया है।
एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया
बता दे कि कम कमाई के बावजूद ‘अल्फा’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 9.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग डे ग्रॉस के साथ, यह आलिया भट्ट के करियर की 10वीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ (9.02 करोड़ रुपये) का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया और 10वां स्थान हासिल किया, जबकि ‘ब्रह्मास्त्र’ 37 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रही। वहीं, ‘कलंक’ 21.6 करोड़ की ओपनिंग के साथ दूसरे नंबर पर, ‘गली बॉय’ 19.4 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर, ‘शानदार’ 13.1 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर और ‘2 स्टेट्स’ 12.42 करोड़ के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ ने पहले दिन 12.25 करोड़, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 11.1 करोड़, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 10.5 करोड़ और ‘उड़ता पंजाब’ ने पहले दिन 10.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिय़ा है ।
जाने फिल्म ‘अल्फा’ के बारे में विस्तार से
यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने एक्टिंग की है। यह दोनों की पहली फिल्म है। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं। यह YRF की पहली फीमेल लीड वाली स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल विलेन और आलिया और शरवरी लीड रोल में हैं। फिल्म में ‘वॉर’ के कबीर और ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जिसकी एक झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली थी। हाल ही में करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर ‘अल्फा’ और आलिया भट्ट की जम कर तारीफ की और फिल्म को अपना सपोर्ट दिया था। करीना कपूर खान ने भी इस फिल्म की तारीफ़ की।



