अपने हालिया रिलीज गाने ‘फाइन शिट’ को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं और विवादों से घिरे मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अब अपना नया गाना ‘मर्ज़ी’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को खुद गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके शानदार बोल गुरजीत गिल द्वारा लिखे गए हैं। सिंगर ने इस ट्रैक को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है और इसे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने और स्वाभिमान से जुड़ा बताया है।

सिंगर की टीम द्वारा जारी किए गए एक प्रेस नोट में गुरु रंधावा ने कहा कि यह गाना पूरी तरह से ‘ओनरशिप और चॉइस’ यानी अपनी पसंद और खुद के फैसलों के बारे में है। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी भी टेबल पर भीख में सीट नहीं मांगता, बल्कि हम अपनी टेबल खुद बनाते हैं। यह ट्रैक उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने शून्य से शुरुआत कर खुद अपनी मंजिल तय की है। गौरतलब है कि इससे पहले उनके गाने ‘फाइन शिट’ में ऑफिस की सेटिंग और महिलाओं को दर्शाने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई थी और इसे शर्मनाक बताया था। हालांकि, आलोचनाओं का सामना करने के बाद भी रंधावा ने अपने कूल अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए फैंस से शांत रहने की अपील की थी।

इससे पहले उनके ट्रैक ‘अज़ुल’ को लेकर भी विवाद हुआ था। बहरहाल, तमाम विवादों को पीछे छोड़ते हुए अब उनका नया गाना ‘मर्ज़ी’ इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है और उनके चाहने वाले इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

UP में चीनी हुई महंगी तो सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा, महिलाओं ने कहा रसोई का बजट बिगड़ गया

शेयर करना
Exit mobile version