बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में फर्जी GST फर्म बनाकर करीब 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस और एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई में इस फर्जीवाड़े में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र और ओम सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीएस ट्रेडर्स के नाम से एक फर्जी फर्म तैयार की थी। इसी फर्जी फर्म के नाम पर कारोबार करते हुए GST विभाग के साथ करीब 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और एसआईटी ने जांच शुरू की।

वही जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों और फर्जी फर्म से जुड़े अहम तथ्यों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस और एसआईटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धरमपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी प्रेमनगर थाना पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस अब फर्जी GST फर्म के जरिए किए गए पूरे कारोबार और धोखाधड़ी के नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और फर्जी फर्म से जुड़े दस्तावेजों तथा अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

PrayagrajFlood: गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, फिर भी 22 गांव बाढ़ की चपेट में

शेयर करना
Exit mobile version