डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उनके करियर के सबसे खास रोल्स में शामिल हो सकता है। मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी की भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम ‘गांधी एंड माय मदर’ है, जिसे मशहूर फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।

यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन के उस दौर को पर्दे पर पेश करेगी, जिसके बारे में बहुत कम चर्चा हुई है। कहानी गांधी जी के जीवन के आखिरी 21 दिनों पर आधारित होगी। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा अपने प्रोडक्शन हाउस बनारस मीडिया वर्क्स और नरेंद्र हिरावत के साथ कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा इससे पहले भी अलग-अलग सामाजिक और गंभीर मुद्दों पर आधारित फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचा चुके हैं।

सुधीर मिश्रा की खास वापसी

फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखते हैं। ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘धारावी’ और ‘इस रात की सुबह नहीं’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर सुधीर मिश्रा इस प्रोजेक्ट के जरिए लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

सुधीर मिश्रा को अपने शानदार काम के लिए कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें ‘ये वो मंजिल तो नहीं’, ‘धारावी’ और ‘मैं जिंदा हूं’ जैसी फिल्मों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

पहली बार गांधी के किरदार में दिखेंगे मनोज बाजपेयी

बता दे कि मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में वह पहली बार महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में मनोज बाजपेयी गांधी के एक मानवीय और भावनात्मक पहलू को दिखाने की कोशिश करेंगे। उनके साथ अभिनेता सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

सुधीर मिश्रा के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक मां और उसके बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। एक मां अपने बेटे से कहती है कि वह इस पर फिल्म बनाए और इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में एक अभिनेता के सवाल, एक मां के विचार और एक निर्देशक की सोच को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कहानी थोड़ी अलग और टेढ़े अंदाज में पेश की जाएगी।

फिल्म को बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन के तहत बनाया जा रहा है और इसे एनएच स्टूडियोज प्रस्तुत करेगा। यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन के एक अनछुए पहलू को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश करेगी।

Japan से आए बच्चों को CM Yogi ने दी चॉकलेट और गिफ्ट हैंपर | ODOP | Breaking News

शेयर करना
Exit mobile version