डेस्क : सनी देओल के फैंस के लिए उनकी आने वाली फिल्म ‘परशुराम’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है। पहले इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसके शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।
बता दे कि सनी देओल की यह फिल्म Kill के निर्देशक Nikhil Nagesh Bhat के निर्देशन में बनाई जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था और सनी देओल भी इसके लिए तैयारी करने वाले थे।
हॉलीवुड फिल्म पूरी करने के बाद शुरू करेंगे काम
वही जानकारी के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट पहले अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहते हैं। वह हॉलीवुड फिल्म ‘डेडलॉक्ड’ से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ही वह सनी देओल स्टारर ‘परशुराम’ पर काम शुरू करेंगे। इसी वजह से फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ाया गया है।
2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल नागेश भट्ट ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं और वह इस फिल्म को पूरा करने तक किसी अन्य प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं करेंगे। ऐसे में ‘परशुराम’ की शूटिंग 2027 के आसपास शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
सनी देओल की आने वाली फिल्में
‘परशुराम’ से पहले सनी देओल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में वह प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल की फिल्म ‘रामायण’ भी चर्चा में है, जिसमें वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं अभिनेता के पास ‘जाट 2’ जैसा प्रोजेक्ट भी है।













