फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी से जेवर छिपाने के लिए खुद ही चोरी की कहानी बना डाली। पुलिस ने जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शख्स अपनी पत्नी से घर में रखे जेवर छिपाना चाहता था

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स अपनी पत्नी से घर में रखे जेवर छिपाना चाहता था। इसके लिए उसने घर की अलमारी तोड़कर खुद ही जेवर गायब कर दिए और चोरी की सूचना पुलिस को दे दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पुलिस को बताया कि घर में चोरी हो गई है और करीब 20 लाख रुपये के जेवर गायब हैं।

पुलिस ने आरोपी पति के पास से चोरी बताए गए सभी जेवर बरामद कर लिए

वही मामले की जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता पति की कहानी पर शक हुआ। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने पूरी सच्चाई कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी पति के पास से चोरी बताए गए सभी जेवर बरामद कर लिए हैं। जांच में सामने आया कि जेवर चोरी नहीं हुए थे, बल्कि पति ने उन्हें खुद छिपाया था।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र का है।

बाबा रामदेव पर फिर बरसे Brij Bhushan Singh, कहा-"बाबा रामदेव बस बाबा नहीं बल्कि.."

शेयर करना
Exit mobile version