नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नोएडा में हवाला कारोबार और शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है। STF ने कार्रवाई करते हुए एक चीनी नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी फर्जी कंपनियों के माध्यम से अवैध तरीके से पैसों का लेन-देन कर रहे थे। STF ने आरोपियों के कब्जे से पांच लैपटॉप, दो चीनी पासपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप है

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चीनी नागरिक पर वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप है। टीम ने आरोपियों से जुड़े बैंक खातों, कंपनियों और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। STF ने कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये के बैंक चेक और अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। संबंधित कंपनी को सील कर दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में नोएडा के फेस-2 थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट से कितने लोग जुड़े हैं और हवाला के जरिए कितनी रकम का लेन-देन किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सपा प्रमुख के आवास के बाहर लगी होर्डिंग, "WE ARE SAMAJWADI", अखिलेश-डिंपल की फोटो ने खींचा ध्यान

शेयर करना
Exit mobile version