Uttar-Pradesh: रामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में कोडीन सिरप और ट्रामाडोल टैबलेट की भारी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बता दें, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 33 पेटी कोडीन सिरप और 8400 ट्रामाडोल टैबलेट जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का खुलासा हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद की गई दवाइयों का इस्तेमाल गैर कानूनी तरीके से नशे के रूप में किया जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

बता दें, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीली दवाइयों की खेप कहां से लाई गई थी और किस-किस इलाके में इसकी सप्लाई की जानी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LSG vs GT: IPL मैच के लिए Ekana Stadium में उमड़ा जोश, फैंस में जबरदस्त उत्साह! | Shubhman | Rishabh

शेयर करना
Exit mobile version