नई दिल्ली: दिल्ली में मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सितंबर के पहले हफ्ते में भी राजधानी में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 सितंबर 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
आज और कल हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज और कल हल्की से हल्की स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और मानसून की वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।
21 सितंबर को मानसून की वापसी की संभावना
IMD के अनुसार, दिल्ली से 21 सितंबर के आसपास मानसून की वापसी की संभावना जताई गई है। ऐसे में राजधानी में मानसूनी बारिश का दौर अब अंतिम चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है।



