नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर देखने को मिला। कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर सेतु पर 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने थ्री-व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत FIR दर्ज की गई थी। हालांकि, दो घायलों की मौत के बाद मामले में BNS की धारा 105 भी जोड़ दी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

खजूरी खास में ट्रक-स्कूटी की टक्कर, दो युवकों की मौत

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में भी ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा पुराने थाने के पास सोमवार देर रात हुआ था। पुलिस को रात करीब 11:55 बजे दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। वहां दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय संतोष निवासी पक्की खजूरी और 33 वर्षीय पवन निवासी गली नंबर 24, खजूरी खास के रूप में हुई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कंक्रीट मिक्सर ट्रक को मौके से बरामद कर लिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है।

Rehan Fazal | Podcast | Sonia Gandhi Book| History | Jinnah | Pakistan |Godhra Kand |Brajesh Misra |

शेयर करना
Exit mobile version