नई दिल्ली : दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने नागरिक आवास योजना के तहत फ्लैट्स के रजिस्ट्रेशन की तारीख एक महीने बढ़ा दी है। DDA अलग-अलग इनकम ग्रुप के लोगों को कम कीमत वाले फ्लैट्स दे रहा है। इस बुकिंग पर 25% का डिस्काउंट भी है।

DDA की ये स्कीम्स हाई इनकम क्लास (HIG), मिडिल इनकम क्लास (MIG), लो इनकम क्लास (LIG) और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, जिससे वे सस्ते रेट पर घर खरीद सकें। इन फ्लैट्स का अलॉटमेंट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ प्रोसेस से किया जा रहा है, ताकि एलिजिबल एप्लिकेंट्स को दिल्ली में घर खरीदने का मौका मिल सके।

DDA सिटीजन हाउसिंग स्कीम क्या है ?

बता दे कि यह स्कीम 23 जनवरी को नरेला और सिरसपुर में सस्ते घर देने के लिए शुरू की गई थी। फ्लैट्स पर 25% डिस्काउंट दिया जा रहा है। नरेला में कुल 3,245 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से 1,944 मार्च में शामिल किए गए थे। सिरसपुर में 411 LIG फ्लैट्स उपलब्ध हैं। इसके लिए DDA के हाउसिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

फ्लैट्स की बुकिंग रेट

HIG फ्लैट: Rs 10,00,000, MIG फ्लैट: Rs 4,00,000, LIG ​​फ्लैट: Rs 1,00,000, EWS फ्लैट: Rs 50,000. इस स्कीम के तहत फ्लैट्स की बुकिंग का समय 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. एप्लिकेंट्स को आवास पोर्टल पर Rs.2500 की एक बार की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी ।

Viral News : बीच सड़क पर ई रिक्शा हैक, BAT-BMS ऐप का क्या है सच,साइबर एक्सपर्ट से जानिए

शेयर करना
Exit mobile version