नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित और वीआईपी इलाकों में शुमार हौज खास से एक बेहद दर्दनाक और डराने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ एक आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड की चपेट में आने से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 80 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।
दिल्ली: हौज खास में घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS ऑफिसर की मौत, AC ब्लास्ट का शक
पुलिस ने बताया कि साउथ दिल्ली के हौज खास इलाके में एक घर में आग लगने से 80 साल के रिटायर्ड IAS ऑफिसर की मौत हो गई,जबकि उनका बेटा घायल हो गया।मृतक की पहचान इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के रिटायर्ड… pic.twitter.com/1swqO5uG3N
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 29, 2026
धुएं के कारण दम घुटने से हुई मौत:
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ) अनंत मित्तल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। आग की वजह से घर के भीतर भारी मात्रा में जहरीला धुआं फैल गया था। पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार को गंभीर हालत में तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, मौत की मुख्य वजह दम घुटने (Suffocation) को माना जा रहा है।
AC ब्लास्ट होने की आशंका:
पुलिस और दमकल विभाग की शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि घर में यह भीषण आग शॉर्ट सर्किट या एसी (AC) में हुए जोरदार ब्लास्ट के कारण लगी। हालांकि, फॉरेंसिक और तकनीकी टीमें घटना के असली कारणों की बारीकी से जांच कर रही हैं। हादसे में घायल हुए उनके बेटे का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।












