नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। तीन इटैलियन पैसेंजर्स बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के भारत से बाहर चले गए। जानकारी के मुताबिक, तीनों यात्री अमृतसर से एअर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे।

बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस भारत से बाहर गए यात्री

मामला सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लिया है। मंत्रालय के मुताबिक, इस पूरे मामले में एअर इंडिया के SOP के 5 प्रावधानों के उल्लंघन का जिक्र किया गया है। इमिग्रेशन क्लीयरेंस के बिना तीन यात्रियों का भारत से बाहर चले जाना एयरपोर्ट की सुरक्षा और प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े करता है।

Air India को कारण बताओ नोटिस

मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने एयरलाइन से पूरे मामले पर जवाब मांगा है और इसके लिए 7 दिन का समय दिया गया है। अब एअर इंडिया के जवाब के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

“शादी अच्छी नहीं चलेगी…” BRICS Summit 2026 की शादी से तुलना कर Congress नेता Pawan Khera ने कसा तंज

शेयर करना
Exit mobile version