डेस्क : कानपुर में चर्चित दवा व्यापारी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे सुब्रत ने कथित तौर पर साजिश रचने की बात कबूल की है। पूछताछ में सामने आया कि कर्ज और संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने पिता की हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि सुब्रत पर करीब 45 लाख रुपये का कर्ज था और उसे डर था कि पिता की जायदाद उसके हाथ से निकल सकती है। इसी डर के चलते उसने कथित तौर पर 2 लाख रुपये की सुपारी दी।

आरोपी बेटे के मुताबिक, उसके पिता के अन्य महिलाओं से संबंध थे और उसे आशंका थी कि पिता अपनी जायदाद किसी और के नाम कर सकते हैं। इसी आशंका के चलते वह जायदाद को अपने हाथ से जाने से रोकना चाहता था। इसके साथ ही बेटा कर्ज के चक्कर से भी मुक्त होना चाहता था। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि कर्ज के दबाव में वह दुकान से माल भी चुराता था।

पुलिस के अनुसार, बेटे सुब्रत ने ही अपने नौकर को कथित तौर पर सुपारी दी थी। अब पुलिस पूरे मामले में आरोपी बेटे के कबूलनामे और सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। चर्चित दवा व्यापारी हत्याकांड में कर्ज, संपत्ति विवाद और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Akhilesh की रथयात्रा पर मंत्री Manoj Pandey ने कसा तंज, कहा-"चुनाव आते ही इन लोगों को..."

शेयर करना
Exit mobile version