राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज बुधवार (19 अगस्त) को बिहार सरकार के खिलाफ लोकभवन मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। तेजस्वी यादव का कहना है कि निहत्थे छात्रों पर AK-47 जैसे हथियारों के इस्तेमाल के विरोध में RJD कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से निकलकर डाकबंगला चौराहा, तारामंडल और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए राजभवन तक मार्च करेंगे।

RJD के लोकभवन मार्च को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है और कई मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जंक्शन से डाकबंगला चौराहे की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। गांधी मैदान के चारों ओर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। एग्जीबिशन रोड में भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जाएंगे। एसपी वर्मा रोड से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा स्वामीनंदन तिराहा तक ही जा सकेंगे। बुद्धमार्ग, पुलिस लाइन, बैंक रोड और आयकर चौराहे समेत कई इलाकों में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

पटना सिटी एसपी (मध्य) ममता कल्याणी के अनुसार, मार्च को देखते हुए गांधी मैदान से सचिवालय तक 500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, वीरचंद पटेल पथ, आयकर गोलंबर, हड़ताली मोड़ और सचिवालय के पास वाटर कैनन और टियर गैस पार्टी की तैनाती की गई है।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि आंदोलन में शामिल होने आ रहे छात्रों और युवाओं को सरकार रोक रही है। उन्होंने कहा कि सीवान और जहानाबाद में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग किसके आदेश से हुई, इसका जवाब सरकार को देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी से सवाल पूछे गए, लेकिन जवाब नहीं मिलने के बाद लोकभवन मार्च का फैसला लिया गया।

Delhi दौरे पर CM Yogi जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश के लिए देंगे न्योता

शेयर करना
Exit mobile version