नई दिल्ली : फेमस बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दे कि हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर ने अपनी शादी के बारे में खास जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनकी शादी कब, कहां और कितने लोगों के साथ होगी. आमिर खान हाल ही में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी की वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी तीसरी शादी के बारे में बात की. इस दौरान आमिर के बेटे जुनैद खान भी उनके साथ थे.
आमिर की घर पर तीसरी शादी होगी
अपनी शादी को कन्फर्म करते हुए आमिर खान ने कहा, “हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी सी शादी है। घर पर ही रह रहे हैं, दोनों परिवारों के साथ। बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। सभी की दुआएं और आशीर्वाद। दुआ करें कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा हो।” आमिर खान ने कहा कि शादी में सिर्फ़ परिवार, करीबी दोस्त और बचपन के दोस्त ही शामिल होंगे। शादी बहुत ही शोझिले अंदाज़ में होने वाली है।
आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रिट कौन हैं ?
बता दे कि बैंगलोर की गौरी स्प्रिट फ़ैशन, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अब आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी का हिस्सा हैं। आमिर ने पिछले साल बताया था कि वह पिछले डेढ़ साल से गौरी स्प्रिट को डेट कर रहे हैं। तब से दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफ़ी चर्चा में थे।
आमिर खान की शादी दो बार टूटी?
पहली शादी से उनका एक बेटा है। वहीं, आमिर खान की यह तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। हालांकि, 2002 में उनका तलाक हो गया। आमिर ने 2005 में किरण से दूसरी शादी की, जिनसे उनका एक बेटा है। आमिर और किरण 2021 में अलग हो गए।














