तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनकी मानी जाने वाली मजबूत सीट कोलाथुर से हार का सामना करना पड़ा है। इस नतीजे ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है और राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।
बता दें, चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, कोलाथुर सीट पर TVK उम्मीदवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इस चुनाव में प्रचार रणनीति काफी आक्रामक रही और स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ नई राजनीतिक छवि बनाने की कोशिशों ने मतदाताओं को प्रभावित किया।
बता दें, यह हार एमके स्टालिन के लिए 1996 के बाद पहली बड़ी चुनावी शिकस्त मानी जा रही है, जिससे DMK के खेमे में भी चिंता बढ़ गई है।
वहीं TVK खेमे में इस जीत को ऐतिहासिक बताया जा रहा है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनावी माहौल में लगातार बदलते रुझानों के बीच यह परिणाम तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के संकेत दे रहे हैं।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह परिणाम राज्य की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को प्रभावित कर सकता है।



