टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि साउथ इंडस्ट्री में काम करने के दौरान एक डायरेक्टर ने उनसे ऐसी मांग की थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई थीं। देबिना के मुताबिक, डायरेक्टर ने उनसे अचानक कहा था कि उन्हें किस करें। एक्ट्रेस ने यह खुलासा मनीषा रानी के पॉडकास्ट ‘बकलोल बातें’ में किया, जहां उन्होंने कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया।

देबिना बनर्जी ने सुनाया कास्टिंग काउच का अनुभव

मनीषा रानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान देबिना बनर्जी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी कास्टिंग काउच का सामना किया है। इस पर एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का अनुभव बताते हुए कहा कि जब वह साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही थीं, तब एक डायरेक्टर ने उन्हें शाम को अपने साथ चलने के लिए कहा था।

देबिना ने बताया कि उस समय वह काफी छोटी थीं और उन्हें यह भी नहीं पता था कि ऐसी स्थिति में डायरेक्टर को मना कैसे करना है। हालांकि, उन्हें अंदर से कुछ ठीक नहीं लग रहा था। एक्ट्रेस के मुताबिक, डायरेक्टर गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक अंधेरे में गाड़ी रोकी और देबिना से कहा कि अब उन्हें किस करें।

डर के बीच देबिना ने कही ये बात

देबिना बनर्जी ने बताया कि डायरेक्टर की इस मांग को सुनकर वह हैरान रह गई थीं। उन्हें डर लग रहा था कि कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत जुटाई और कांपती आवाज में डायरेक्टर से कहा कि वह इस स्थिति में सहज महसूस नहीं कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब गुरमीत चौधरी उनकी जिंदगी में आए, तब उन्हें वास्तव में महसूस हुआ कि उन्हें एक सुरक्षित साथ मिल गया है। देबिना की इस बातचीत ने उनके करियर के शुरुआती संघर्षों और उस दौरान सामने आई मुश्किल परिस्थितियों को फिर से चर्चा में ला दिया है।

‘रामायण’ में माता सीता बनकर मिली पहचान

देबिना बनर्जी ने साल 2003 में हिंदी फिल्म ‘इंडियन बाबू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘अमाइल्लू अभाईल्लू’ और कन्नड़ फिल्म ‘नानजुंडी’ में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने तमिल शो ‘मायावी’ के जरिए टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा।

हालांकि, देबिना को घर-घर में पहचान साल 2008 में आए टीवी शो ‘रामायण’ से मिली। इस शो में उन्होंने माता सीता का किरदार निभाया था, जबकि भगवान राम की भूमिका उनके पति गुरमीत चौधरी ने निभाई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं देबिना

टीवी सीरियल्स के अलावा देबिना बनर्जी ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में वह कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में नजर आई थीं। इस शो में उनके पति गुरमीत चौधरी भी शामिल थे।

"कांग्रेस का नाश होने वाला है…" BJP Brij Bhushan Sharan Singh का बड़ा बयान

शेयर करना
Exit mobile version