जौनपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जौनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा ऐलान किया। नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी में 5 लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

नितिन गडकरी ने साफ कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं होगी। घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी अब नहीं चलेगी और निर्माण कार्यों की निगरानी सैटेलाइट के जरिए की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण में छोटी-छोटी खामियों पर भी कार्रवाई होगी। सरकारी धन के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करना
Exit mobile version