जयपुर के बागरू गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं को स्थानीय ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। CJP कार्यकर्ताओं के मुताबिक, ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का दौरा करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने रोक दिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

CJP कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को बाहरी बताते हुए विरोध किया और उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आतंकवादी और नक्सली तक कहा गया। शिवांगी शर्मा ने दावा किया कि सुबह से ही पत्थरबाजी और लाठी से हमला किया गया, जिसके कारण उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

शिवांगी शर्मा ने कहा कि वह जयपुर की रहने वाली हैं और उन्हें बाहरी बताया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि CJP किसी दूसरे देश या पार्टी से नहीं आई है, बल्कि देश के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान चला रही है।

दरअसल, CJP पिछले कुछ दिनों से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का सोशल ऑडिट करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरतों को सामने लाने की बात कही जा रही है। राजस्थान में यह अभियान आशुतोष रांका के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

वहीं, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और बिना अनुमति फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद CJP के स्कूल अभियान और सरकार के फैसले को लेकर विवाद बढ़ गया है।

Meerut News | Third Degree Torcher पर बोले किसान नेता..बर्बरता की बताई आपबीति

शेयर करना
Exit mobile version