चीन: चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सिचुआन के लोंगचांग इलाके में आए भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई गई है। भूकंप के झटके महसूस होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके सिचुआन के लोंगचांग में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग घबरा गए। कई लोग एहतियातन अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 5.1 होने के कारण झटकों को काफी तेज महसूस किया गया।
बता दे कि चीन में भूकंप के झटके ऐसे समय महसूस किए गए हैं, जब नेपाल में भी भूकंप के झटकों की खबर सामने आई है। इसके बाद चीन में धरती कांपने की घटना को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। फिलहाल भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भूकंप के बाद किसी भी संभावित आफ्टरशॉक को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
वही सिचुआन चीन का भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां पहले भी कई बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा चुके हैं। फिलहाल 5.1 तीव्रता के भूकंप के बाद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



