Vada Pav Girl Viral Video: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी देते हुए रोती हैं।

चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में अपने दर्द को साझा किया है, जिसमें वह पति के अफेयर के बारे में बात करते हुए रो रही हैं और चैट्स भी दिखाती हैं। वीडियो में चंद्रिका कहती हैं, “क्या चाहता है? अभी दुनिया को क्या दिखाना है हमारी लड़ाई?” इसके साथ ही वह यह भी बताती हैं कि वह लंबे समय से अपने परिवार, बच्चों और काम को अकेले संभाल रही हैं, और वो ये सब कर रहा था।

इसी के साथ चंद्रिका वीडियो में यह भी कहती हैं कि वह पिछले दो महीने से चुप थीं और सब कुछ सहन कर रही थीं, लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं हो सकता। इसके बाद उन्होंने अपने पति की दूसरी महिला के साथ की चैट्स और फोटोज भी वीडियो में दिखाई।

चंद्रिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके दर्द को महसूस कर रहे हैं।

Dehradun | नकली पनीर, दही सप्लाई करने वाला गैंग का हुआ भंडाफोड़ 2 कार में 250 किलो नकली पनीर बरामद

शेयर करना
Exit mobile version