अहमदाबाद : अदाणी ग्रुप (Adani Group) की प्रमुख सीमेंट और बिल्डिंग मटीरियल कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने टिकाऊ भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में मुख्यालय वाली प्रसिद्ध क्लीन टेक्नोलॉजी कंपनी लीलाक लिमिटेड (Leilac Limited) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) की है। लीलाक लिमिटेड मुख्य रूप से सीमेंट और चूना बनाने जैसी अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन वाली इंडस्ट्रीज के लिए कार्बन कैप्चर और इलेक्ट्रिफिकेशन सॉल्यूशन प्रदान करने में महारत रखती है।
2050 तक ‘नेट ज़ीरो’ लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी
यह साझेदारी अंबुजा सीमेंट्स की व्यापक डीकार्बनाइज़ेशन स्ट्रैटेजी (Decarbonisation Strategy) का एक अहम हिस्सा है, जो साल 2050 तक कंपनी के ‘साइंस बेस्ड टारगेट्स इनिशिएटिव’ (SBTi) द्वारा वैलिडेटेड नेट ज़ीरो (Net Zero) लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी। अंबुजा सीमेंट्स वर्तमान में सीमेंट उत्पादन के इलेक्ट्रिफिकेशन को बढ़ावा दे रही है, जिसे कंपनी के करीब 1 गीगावॉट (GW) क्षमता वाले कैप्टिव ग्रीन पावर प्रोजेक्ट का सपोर्ट हासिल है। इस सहयोग से कार्बन कैप्चर की लागत कम होगी, जिससे बड़े पैमाने पर इसके कमर्शियल डिप्लॉयमेंट का रास्ता साफ होगा।
कच्छ के सांघी प्लांट में लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल-स्केल पायलट प्रोजेक्ट
इस साझेदारी के तहत गुजरात के कच्छ स्थित अंबुजा सीमेंट्स के 6.6 MTPA क्षमता वाले सांघीपुरम सांघी प्लांट में एक कमर्शियल डेमोंस्ट्रेशन प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
हाइब्रिड इलेक्ट्रिक हीटिंग: यहां लीलाक की कार्बन कैप्चर और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक हीटिंग टेक्नोलॉजी के एकीकरण (Integration) का मूल्यांकन किया जाएगा।
ज़ीरो कोल टारगेट: यह तकनीक इस तरह डिजाइन की गई है कि उत्पादन प्रक्रिया में कोयले (Coal) की खपत को शून्य तक लाया जा सके और वैकल्पिक फ्यूल का फ्लेक्सिबल इस्तेमाल हो सके।
7x से 8x क्षमता विस्तार: इस पायलट प्रोजेक्ट के सफल प्रदर्शन के बाद, इस प्लांट की क्षमता को 7 से 8 गुना तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे हर साल 10 लाख टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को कैप्चर किया जा सकेगा।
क्या कहा दोनों कंपनियों के दिग्गजों ने?
साझेदारी पर खुशी जताते हुए अंबुजा सीमेंट्स के डायरेक्टर करण अदाणी ने कहा, “सीमेंट इंडस्ट्री के कम कार्बन वाले भविष्य की ओर बढ़ने के लिए बड़ी सोच और वैल्यू चेन में सहयोग की जरूरत है। लीलाक के साथ हमारी पार्टनरशिप अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी का मूल्यांकन करने के हमारे कमिटमेंट को दिखाती है, जो एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार करते हुए प्रोसेस एमिशन को कम करेगी।”
वहीं, लीलाक लिमिटेड के सीईओ डैनियल रेनी ने कहा, “अंबुजा सीमेंट्स दुनिया के सबसे बड़े और सबसे एडवांस्ड सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में से एक को ऑपरेट करती है। हम कम लागत, कम कार्बन सीमेंट प्रोडक्शन के लिए कमर्शियल-स्केल प्रोजेक्ट देने के लिए इस सहयोग को शुरू करके बेहद उत्साहित हैं।”














