गाजियाबाद। गोवा में शराब पार्टी और मस्ती करने के लिए एक युवक ने अपनी ही किडनैपिंग की साजिश रच डाली। पुलिस ने महज 35 मिनट के भीतर पूरा भांडा फोड़कर आरोपी को दबोच लिया। मामला कृष्णा एन्क्लेव निवासी संजय के बेटे मुकुल का है।
क्या था पूरा फिल्मी ड्रामा?
जानकारी के मुताबिक, मुकुल दोस्तों के साथ गोवा में पार्टी करना चाहता था। इसके लिए उसने खुद की किडनैपिंग कराने की साजिश रची। उसने घरवालों को कॉल कर किडनैपिंग की जानकारी दी और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
मुकुल का कहना था कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और उसे पता था कि घर में पैसा है, इसीलिए उसने गोवा का प्लान बनाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 35 मिनट के अंदर मुकुल और उसके साथियों को पकड़ लिया और पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।



