गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अजवनिया इलाके में कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में एक ट्रक देखते ही देखते आग का गोला बन गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के केबिन में सवार चालक और खलासी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
🚨 BIG BREAKING | गोरखपुर 🚨
गोरखपुर फोरलेन पर भीषण टक्कर, आग का गोला बना ट्रक, चालक-खलासी जिंदा जलेरामगढ़ताल के अजवनिया इलाके में कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर। टक्कर इतनी जबरदस्त कि एक ट्रक में तुरंत आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौके पर… pic.twitter.com/gc8wzo6cfy
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 28, 2026
फोरलेन पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
हादसे के बाद फोरलेन पर चीख-पुकार मच गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी भीषण आग पर काबू पाया।
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को रास्ते से हटवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।













