वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 2020-21 आईपीएल सीजन के दौरान अपनी अनुभव साझा किए और कहा कि उस समय उन्हें पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से बहुत कम सम्मान मिला। गेल ने यह भी आरोप लगाया कि फ्रेंचाइजी ने उनके साथ ऐसे व्यवहार किया जैसे वह कोई छोटे खिलाड़ी हों। उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल और कोच अनिल कुंबले का भी जिक्र किया, जिनके साथ उनकी कुछ आपसी परेशानियां रही।

क्रिस गेल का बड़ा खुलासा

क्रिस गेल ने शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट के दौरान कहा कि पंजाब किंग्स के साथ उनका आईपीएल सीजन बहुत जल्द खत्म हो गया था। उन्होंने कहा, “किंग्स इलेवन में मेरा अनादर किया गया। मुझे महसूस हुआ कि मैं एक सीनियर खिलाड़ी होते हुए भी, जिसने इस लीग के लिए काफी कुछ किया और ब्रैंड वैल्यू बनाई, मुझे सही तरीके से सम्मान नहीं मिला। मेरे साथ एक बच्चे जैसा बर्ताव किया गया। यह पहली बार था जब मुझे महसूस हुआ कि मैं डिप्रेशन में जा रहा हूं। मैं अनिल कुंबले से बात करते हुए रो पड़ा था क्योंकि मैं बहुत दुखी था। मैं फ्रेंचाइजी के तरीके से निराश था।”

गेल ने आगे कहा, “केएल राहुल ने मुझे फोन करके कहा, ‘क्रिस, तुम अगला मैच खेलोगे’ लेकिन मैंने बस इतना कहा, ‘तुम्हें शुभकामनाएं’ और अपना बैग पैक करके बाहर चला गया।”

अनिल कुंबले और विराट कोहली का विवाद

क्रिस गेल ने जिस समय पंजाब किंग्स में खेला, उस दौरान अनिल कुंबले टीम के कोच थे। आपको यह भी याद दिला दें कि इससे पहले अनिल कुंबले भारतीय टीम के हेड कोच रह चुके थे और उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि कुंबले को अंत में अपना पद छोड़ना पड़ा था। कुंबले के इस विवाद के बाद वह 2020 से 2022 तक पंजाब किंग्स के हेड कोच रहे।

क्रिस गेल का आईपीएल करियर

क्रिस गेल का आईपीएल करियर शानदार रहा है। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेला। आईपीएल में उन्होंने कुल 142 मैच खेले और 141 पारियों में 4965 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोत्तम स्कोर 175 रन था। आईपीएल में उन्होंने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए। 2008 में उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था और 2021 में उनका आखिरी आईपीएल मैच खेला गया।

यह खुलासा क्रिस गेल के लिए और पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा वृतांत बन चुका है, जो आईपीएल में सीनियर खिलाड़ियों के साथ होने वाले व्यवहार और टीम के अंदर की राजनीति को उजागर करता है।

आलू किसानों को लेकर Akhilesh ने कसा तंज तो मंत्री Dinesh Pratap Singh ने किया ये पलटवार

शेयर करना
Exit mobile version