Uttar-Pradesh: कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया हैं। बता दें पुलिस ने सट्टा खेलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की भारी रकम बरामद की है। इसके अलावा, सट्टे की गिनती के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 3 बड़ी नोट गिनने की मशीन और एक नकली नोट पकड़ने की मशीन भी बरामद की गई है।

बता दें, पुलिस की जांच में पता चला कि यह सट्टा रैकेट दो साल से सक्रिय था, जिसका संचालन कार्तिक नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। कार्तिक की बटर पेपर की फैक्ट्री का इस्तेमाल सट्टे का कारोबार चलाने के लिए किया जा रहा था। इस रैकेट की मास्टर आईडी मनीष उर्फ प्रोफेसर के नाम से थी, जो सट्टे के पूरे नेटवर्क को चलाता था। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से तीन आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि दो अन्य कानपुर के हैं। भारी मात्रा में कैश मिलने के कारण इस पैसा की जांच इनकम टैक्स के द्वारा की जाएगी।

पुलिस ने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहरी जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार के सभी हिस्सों का खुलासा किया जा सके।

Ghazipur में आखिर क्यों चले पत्थर? सपा प्रवक्ता Shaurya Singh ने बताया आखों देखा हाल!

शेयर करना
Exit mobile version