उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां खुले में टॉयलेट करने का विरोध करने पर दबंग शराबियों ने एक कारोबारी की बर्बरता से हत्या कर दी। घटना काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे की है। मृतक कारोबारी की पहचान 47 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।

बता दें, ओम चौराहे के पास नशे में धुत कुछ युवक खुलेआम सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे। जब अमित कुमार ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर ऐसा करने से मना किया और टोक दिया, तो शराबी आपा खो बैठे। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने अमित कुमार पर ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण अमित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अमित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी कारोबारी पर हमला करते साफ दिखाई दे रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। काकादेव पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

‘'2017 से पहले माफियाओं का बोलबाला था’',Ayodhya में CM योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

शेयर करना
Exit mobile version