अमेरिका और ईरान के बीच में यु्द्ध चल रहा है…इस भीषण युद्ध को लेकर अमेरिका लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है…वहीं ईरान भी अमेरिका की कार्रवाई का मोड़तोड़ जवाब देता है….ईरान को लेकर चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बयान दे रहे है…
ईरान के खिलाफ ट्रंप के दिए हर बयान पर दुनियाभर के देशों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है…इसी बीच में ट्रंप का एक ताजा बयान है जो चर्चाओं में बना हुआ है…
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग अच्छी चल रही है और अमेरिकी सेना चाहे तो पूरे देश को ‘एक ही रात में खत्म’ कर सकती है…
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘पूरे देश को एक रात में खत्म किया जा सकता है और वो रात शायद कल रात भी हो सकती है.’ट्रंप ने इस दौरान ईरान में क्रैश हुए अपने फाइटर जेट F-15 के पायलट को बचाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन को ऐतिहासिक करार दिया.अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को आदेश दिया था कि अपने जवानों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ‘जो भी जरूरी हो’ वो किया जाए.अमेरिकी रेस्क्यू मिशन में कितने विमान शामिल थे?
ट्रंप के मुताबिक, इस हाई-रिस्क मिशन में 21 अमेरिकी सैन्य विमान तैनात किए गए थे और ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ.रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑपरेशन बेहद खतरनाक हालात में अंजाम दिया गया, जिसमें दुश्मन के इलाके के अंदर जाकर दो अमेरिकी एयरमैन को सुरक्षित निकाला गया. इसे अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशनों में से एक माना जा रहा है.













