उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग के नगरासू में गुरुद्वारा दमदमा साहिब पर शनिवार दोपहर से सात से आठ लोगों ने कब्ज़ा कर रखा है। इस वजह से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

प्रशासन और निहंगों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकला है। हालांकि, रविवार को निहंगों ने एक बंधक को छोड़ दिया। सुरक्षा के मद्देनजर रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में सुबह से शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं।

दूसरी तरफ, SDM गैरसैंण अबरार अहमद और CO कर्णप्रयाग होशियार सिंह पांगती ने पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ गैरसैंण इलाके में डेरा डाल दिया। दिन भर चमोली जिले की सीमा में आने वाली गाड़ियों की भी चेकिंग की गई।

जाने क्या है मामला ?

16 जून को कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों और निहंगों के बीच विवाद हो गया था। मामला इतना बिगड़ गया कि निहंगों ने स्थानीय लोगों पर तलवारों से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। निहंगों ने आरोप लगाया कि इस मामले में लोकल गुरुद्वारा मैनेजमेंट ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई, जिससे वे नाखुश हैं। इसी वजह से शनिवार दोपहर सात से आठ निहंग गुरुद्वारे पहुंचे और सेवादारों से मारपीट करने के बाद छत पर चढ़कर तलवारें लहराईं।

किसी का तोड़ा, किसी का छोड़ा.. SC के आदेश की आड़ में ऐसे चल रहा है आवास विकास का ध्वस्तीकरण अभियान!

शेयर करना
Exit mobile version