मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुँच चुका है, जहां अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान को अब एक और बड़ा झटका लगा है, जब IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के प्रमुख प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई। इससे पहले, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब समेत कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो चुकी थी।

ईरानी सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत इजरायली हमले में हुई। गुरुवार को इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने भी घोषणा की कि उन्होंने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया है। IDF ने बताया कि खतीब ने महसा अमीनी विरोध प्रदर्शनों (2022-2023) के दौरान ईरानी नागरिकों के खिलाफ दमनकारी कार्य किए थे।

IDF ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “खतीब, जो ईरानी आतंकवादी शासन के खुफिया मंत्री थे, एक लक्षित हमले में मारे गए। खतीब ने हाल ही में ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हत्या शामिल थी। इसके अलावा, उन्होंने दुनियाभर में इजरायल और अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का नेतृत्व किया।”

इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में, मंगलवार को इजरायली हवाई हमलों में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बासिज अर्धसैनिक बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी भी मारे गए थे।

ईरान का राजनीतिक ढांचा मजबूत

हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक इंटरव्यू में कहा कि देश का राजनीतिक ढांचा काफी मजबूत है और इन नेताओं की मौत से ईरान के नेतृत्व को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, “ईरान का राजनीतिक ढांचा इतना मजबूत है कि किसी एक व्यक्ति की मौत से इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”

अराघची ने स्पष्ट किया, “ईरान का एक स्थिर और मजबूत राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक ढांचा है, जिसमें सभी संस्थाएं काम कर रही हैं। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ताकत इसके राजनीतिक सिस्टम में है, और किसी भी एक व्यक्ति के होने या न होने से इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।”

Varansi:"पिस्तौल लेकर आया और प्रिंसिपल के सामने गोली मार दी", UP कॉलेज के छात्र ने खुलकर सब बता दिया

शेयर करना
Exit mobile version