आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भीड़ ने एक ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि चालक पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, मामला तब बढ़ा जब 10 रुपये किराए को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ऑटो चालक ने किराया न देने पर विवाद शुरू किया और इसी दौरान उसने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। घटना के समय चालक नशे की हालत में था और उसने ऑटो भी तेज रफ्तार में दौड़ा दिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और गुस्से में ऑटो चालक की पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया।

यह पूरा मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तहसीलदार राखी शर्मा के खिलाफ कड़ा एक्शन, राजस्व परिषद मुख्यालय भेजी गईं, जानें क्या है मामला?

शेयर करना
Exit mobile version