बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चंद रुपयों के लालच में अपनी ही पत्नी को बेंच दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने ₹1000 के बदले उसे दो युवकों के हवाले कर दिया, जिन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह घटना 6 फरवरी की है, जब पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे गैस एजेंसी के कागजात बनवाने के बहाने घर से ले गया था। रास्ते में पहले से ही गांव के दो दबंग, पप्पू और बालकिशन मौजूद थे। आरोप है कि पति ने महिला के सामने ही ₹1000 लिए और फिर महिला को इन दोनों के साथ बाइक पर बैठाकर गैस एजेंसी जाने की बात कही।

लेकिन गैस एजेंसी की बजाय महिला को बलकनपुर गांव के पास एक बाग में ले जाकर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से हैवानियत की। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर लौटी और जब उसने अपने पति से इस घटना के बारे में पूछा, तो उसने बेशर्मी से कहा, “अब तुझसे ही पैसा कमाऊंगा।”

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

General Naravane की किताब के अनाधिकृत प्रसार पर होगी कार्रवाई, पब्लिशर Penguin House का बड़ा बयान

शेयर करना
Exit mobile version