प्रयागराज: अब्दुल्लाह आजम के दो पैन कार्ड के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा आजम खां की याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। दोनों ने रामपुर MP/MLA कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा को चुनौती दी है।

मामले में क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई होनी है। आजम खां ने 10 साल की सजा को चुनौती दी है, जबकि अब्दुल्लाह आजम को 7 साल की सजा मिली है। दोनों ने अलग-अलग क्रिमिनल याचिका दाखिल की है। अब हाईकोर्ट में दोनों की याचिकाओं पर होने वाली सुनवाई पर नजर रहेगी। इस फैसले से राहत पाने और सजा पर रोक लगाने के उद्देश्य से पिता-पुत्र दोनों ने अलग-अलग क्रिमिनल रिवीजन याचिकाएं दाखिल की हैं।

इस पूरे प्रकरण में उच्च न्यायालय का रुख आने वाले दिनों में दोनों नेताओं के राजनीतिक और कानूनी भविष्य के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जब जेल में डॉन Bablu Srivastava और IG Rajesh Pandey का आमना सामना हुआ, सुनिए पूरी कहानी

शेयर करना
Exit mobile version