डेस्क : बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में ZENO ने नया ZENO 300 पेश किया है। कंपनी का यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस और मजबूत बॉडी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। फोन की कीमत ₹9,649 रखी गई है और इसे Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है।

बता दे कि ZENO 300 को Lavender Purple, Silver Mist और Classic Black तीन रंगों में उतारा गया है। खास बात यह है कि कंपनी फोन के साथ 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी दे रही है। ऐसे में बजट सेगमेंट में यह ऑफर खरीदारों के लिए उपयोगी हो सकता है।

90Hz डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर

फोन में 6.56 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1612 पिक्सल है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। मेमोरी की बात करें तो ZENO 300 में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन की सुविधा भी है, जिससे RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार वर्चुअल एक्सपेंशन के साथ कुल RAM क्षमता 12GB तक हो सकती है।

6000mAh की बड़ी बैटरी

ZENO 300 की प्रमुख खूबियों में इसकी 6000mAh बैटरी शामिल है। फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी को देखते हुए यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे LED फ्लैश के साथ 8MP कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Android 16 Go Edition और मजबूत बिल्ड

सॉफ्टवेयर के तौर पर ZENO 300 में Android 16 Go Edition मिलता है। यह Android का हल्का वर्जन है, जिसे एंट्री-लेवल हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है। फोन को MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के तहत टेस्ट किए जाने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक और IR ब्लास्टर भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए ZENO 300 में 4G LTE, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C OTG जैसे विकल्प मिलते हैं। कुल मिलाकर कंपनी ने ₹10 हजार से कम के सेगमेंट में बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स के साथ ZENO 300 को पेश किया है।

"कांग्रेस UP में एक वोट नहीं पा सकती..." Ramashankar Rajbhar  के बयान ने INDI गठबंधन पर उठाए सवाल

शेयर करना
Exit mobile version