देशभर में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल (E20) मिलाने के सरकार के फैसले और उसके विरोध के बीच मध्य प्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक सभा के दौरान जनता के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विवादित टिप्पणी कर दी।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने को लेकर बेवजह आंदोलन किए जा रहे हैं। जनता पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया, “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं।” इस दौरान उन्होंने सभा में मौजूद लोगों को भी जमकर फटकार लगाई। उनका यह बयान अब राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और विपक्षी दल इसे लेकर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सरकार पर्यावरण को सुरक्षित रखने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के नियमों को बढ़ावा दे रही है। हालांकि, वाहन चालकों और किसानों के एक वर्ग द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सांसद जनार्दन मिश्रा का यह अमर्यादित और कड़ा बयान सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट संग PM Modi का वीडियो वायरल, खिलाड़ियों से खास अंदाज में मिले प्रधानमंत्री

शेयर करना
Exit mobile version