शामली: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी नेता दल सत्ता दल के कामों को गिनाने में लगे हुए है। वहीं आज सुबह मायावती ने बयान देते हुए कहा सांसद को BJP ने जितवाया था। उन्होंने कहा आजाद समाज पार्टी के सांसद का जनाधार नहीं है, इसीलिए BJP के इशारे पर सांसद चलते हैं।

वहीं, शामली जिले के भैशानी गांव में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती और बीजेपी पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, बेरोजगारी और मस्जिदों को लेकर कई सवाल उठाए।

पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में ऐसी कोई भर्ती नहीं है, जिसका पेपर लीक नहीं हुआ हो। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का मुद्दा चंद्रशेखर आजाद अपनी हालिया सभाओं में भी उठाते रहे हैं।

मस्जिदों को लेकर भी उठाए सवाल

जनसभा में चंद्रशेखर आजाद ने मस्जिदों को तोड़े जाने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि सरकार मस्जिदों को तोड़कर क्या करना चाहती है। चंद्रशेखर आजाद ने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी टिप्पणी की।

मायावती को लेकर कही ये बात

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह मायावती जी का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मायावती ने बीजेपी के साथ मिलकर तीन बार सरकार बनाई है।

"लापरवाही पर सभी के खिलाफ होगी कार्रवाई” Lucknow SA अपार्टमेंट पर मेयर सुषमा खरकवाल सख्त!

शेयर करना
Exit mobile version