उत्तर प्रदेश के गोंडा से राजस्व विभाग में तैनात एक लेखपाल का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने ही बड़े भाई के साथ गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के दिनारा बनकटा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
जानकारी के मुताबिक, लेखपाल स्वामीनाथ शुक्ला और उनके बड़े भाई उमाशंकर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बड़े भाई का आरोप है कि उन्हें अपने ही लेखपाल भाई से जान का खतरा है। इस संबंध में वह एक नहीं, बल्कि दो बार थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे चुके हैं।
बताया जा रहा है कि स्वामीनाथ शुक्लागोंडा में लेखपाल का बड़े भाई से गाली-गलौज का वीडियो वायरल, जान बचाने की गुहार
मृतक आश्रित कोटे से लेखपाल बने थे। अब दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर चल रहा विवाद पुलिस तक पहुंच गया है।
फिलहाल मोतीगंज थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।














