आगरा: ताजनगरी आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक युवती के कथित अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को मिली शुरुआती सूचना के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावर एक गर्ल्स कॉलेज के बाहर से युवती को जबरन कार में उठाकर ले गए हैं।

पुलिस ने बताया कि यह पूरी वारदात थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय (गर्ल्स कॉलेज) के पास की है। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों और कॉलेज प्रशासन को हुई, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए थाना रकाबगंज पुलिस भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

आगरा पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, चश्मदीदों से मिली जानकारी और संदिग्ध कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसके साथ ही, पुलिस की कई टीमें कॉलेज के आसपास और मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनकी मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

'जितने मुस्लिम आज हैं, वे पहले हिंदू थे' Raja Bhaiya का बड़ा बयान, धर्म परिवर्तन पर बोले राजा भैया

शेयर करना
Exit mobile version