Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में तीन राजनीतिक दलों… ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD), तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (BRS) और पंजाब के शिरोमणि अकाली दल (SAD)… ने चुनाव बहिष्कार कर मुकाबले को रोचक और चुनावी समीकरण को बदल दिया।

फाइनल नंबर गेम

  • कुल सांसद: 781 (लोकसभा 542 + राज्यसभा 239)
  • NDA गठबंधन: 425 सांसद
  • YSR कांग्रेस के 11 सांसद भी NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का समर्थन कर रहे हैं, जिससे समर्थन बढ़कर 436 हो गया।
  • विपक्षी दल कांग्रेस-INDIA ब्लॉक: 324 सांसद
  • जीत के लिए आवश्यक वोट: 391

बहिष्कार के बाद नई गणना

BJD, BRS और SAD के 12 सांसदों के बहिष्कार से कुल सांसदों की संख्या घटकर 769 रह गई। अब चुनाव जीतने के लिए केवल 386 वोट चाहिए। राधाकृष्णन को अब 100+ वोटों की बढ़त मिल रही है, हालांकि क्रॉस वोटिंग की संभावना बनी हुई है।

पद क्यों खाली हुआ?

21 जुलाई 2025 को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे 22 जुलाई को स्वीकार कर लिया। उनके कार्यकाल के अनुसार अगस्त 2027 तक पद खाली होना था, लेकिन समय से पहले चुनाव कराए जा रहे हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के बाद देश को 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा।

CM Yogi Adityanath का Basti दौरा, यहां देने वाले  हैं बड़ी सौगात

शेयर करना
Exit mobile version