Char Dham Yatra: उत्तराखंड की प्रमुख चारधाम यात्रा आज (30 अप्रैल) से शुरू हो गई है।  इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए कपाट खोलने के बाद से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई है।इस वर्ष, 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और अनुमान है कि यात्रा के अंत तक यह संख्या 60 लाख को पार कर सकती है। केदारनाथ के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे।

https://twitter.com/bstvlive/status/1917453761947091020

चारधाम यात्रा का कैलेंडर

  • गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुले।
  • केदारनाथ के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे।
  • बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे।
  • यात्रा के दौरान गंगोत्री के कपाट 22 अक्टूबर को और यमुनोत्री के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे।
  • केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे और बद्रीनाथ के कपाट 6 नवंबर को बंद होंगे।

यात्रा की तैयारी और दिशा-निर्देश
यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने यात्री मार्गों और वाहनों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगाई गई है और पर्वतीय मार्गों पर रात 10 से सुबह 4 बजे तक व्यवसायिक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज और फिटनेस प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य होगा।

चारधाम यात्रा का खर्च
यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा और ठहराव का खर्च करीब 12,000 रुपये तक हो सकता है, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के खर्च 15,000 रुपये तक हो सकते हैं। हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वालों का कुल खर्च लगभग 2.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

यात्रियों के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाएँ
सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं और यात्रा के ठहराव की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा ने यात्रियों से पंजीकरण और मौसम की जानकारी पहले से प्राप्त करने की अपील की है।

30 April 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | CM Yogi | Akhilesh Yadav | Delhi

शेयर करना
Exit mobile version