UPSC Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी ने आज सिविल सर्विसेज 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल परीक्षा में कुल 1009 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे आईएएस टॉपर बनी हैं। शक्ति दुबे फिलहाल शहर से बाहर हैं। लेकिन उनके परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शक्ति दुबे मूल रूप से बलिया की रहने वाली हैं। लेकिन उनके पिता यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में डीसीपी ट्रैफिक प्रयागराज के पेशकार के तौर पर कार्यरत हैं। शक्ति दुबे का परिवार नैनी इलाके के मामा भांजा तालाब के पास सोमेश्वर नगर में रहता है। मीडिया की टीम जब उनके घर पर पहुंची तो शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र कुमार दुबे और मां प्रेम दुबे मिली। उन्हें बधाई देने वाले आसपास के लोग भी मौजूद थे और बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी पहुंच गए थे।

https://bharatsamachartv.in/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-4.49.26-PM.mp4

बेटी की सफलता पर गर्व…

भारत समाचार से बातचीत में शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र कुमार दुबे ने कहा है कि उन्हें बेटी की सफलता पर गर्व है। ईश्वर के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत से बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है। पिता देवेंद्र कुमार दुबे कहा है कि उन्होंने कभी बेटे और बेटी में फर्क नहीं किया। बेटी को पढ़ाई के पूरे संसाधन मुहैया कराये। उनके मुताबिक बेटी शुरू से ही मेधावी थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट से लेकर ग्रेजुएशन और पीजी में फर्स्ट क्लास पास हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और बीएचयू से पीजी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनके मुताबिक बेटी का यह यूपीएससी में तीसरा अटेम्प्ट था। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद थी की बेटी एक दिन सपना जरूर पूरा करेगी। वहीं मां प्रेमा दुबे का भी कहना है कि बेटी शुरू से ही पढ़ने में अच्छी थी। उसने दिल्ली में एक साल कोचिंग की थी। इसके अलावा घर पर ही रहकर उसने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी। उनके मुताबिक बेटी 18 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करती थी। उसकी लगन देखकर उन्हें विश्वास था की बेटी एक दिन नाम जरूर रोशन करेगी। फिलहाल शक्ति दुबे अभी शहर से बाहर हैं। बड़ा बेटा आशुतोष दुबे और बेटी प्रगति भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। जबकि शक्ति दुबे तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। ‌

शेयर करना
Exit mobile version