India tops global fast payments with UPI: भारत ने एक बार फिर डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व साबित कर दिया है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब दुनिया का सबसे तेज़ और सबसे बड़ा रीयल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन गया है। वर्तमान में भारत हर महीने 18 अरब से अधिक UPI ट्रांजैक्शन को प्रोसेस कर रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह आँकड़ा दुनिया में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है, और यह इस बात का प्रमाण है कि भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली किस तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

हर सेकंड हो रहे हैं 7000+ ट्रांजैक्शन

UPI के ज़रिए भारत में हर सेकंड औसतन 7000 से अधिक पेमेंट हो रहे हैं। यह आंकड़े न केवल तकनीकी दक्षता को दर्शाते हैं बल्कि यह भी दिखाते हैं कि देश की जनता अब डिजिटल लेनदेन को कितनी सहजता से अपना चुकी है।

1 साल में 32% की जबरदस्त बढ़ोतरी

पिछले एक साल में UPI ट्रांजैक्शन्स में 32% की वृद्धि दर्ज की गई है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े बिज़नेस तक, सभी के लिए UPI अब पहली पसंद बन चुका है।

491 मिलियन यूज़र्स और 65 मिलियन बिज़नेस

वर्तमान में भारत में 491 मिलियन से ज़्यादा UPI यूज़र्स और 65 मिलियन से अधिक बिज़नेस UPI से जुड़े हुए हैं। यह दर्शाता है कि कैसे यह प्लेटफॉर्म सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक और भरोसेमंद माध्यम बन गया है।

दुनिया के 50% रीयल-टाइम पेमेंट्स भारत से

ग्लोबल स्तर पर जितने रीयल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन होते हैं, उनमें से 50% से अधिक केवल भारत में होते हैं। यह उपलब्धि न केवल तकनीकी सफलता है बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।

Bangladesh में भयानक हादसा! School पर गिरा Air force का विमान, कई लोगों की मौत की आशंका | Big News |

शेयर करना
Exit mobile version