UP Cricket Tournament 2025. UP T20 लीग 2025 की उलटी गिनती शुरू होते ही उत्तर प्रदेश और देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। इस बार भी मैदान में धमाकेदार मुकाबले होने वाले हैं। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट 17 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा। सभी मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का पहला मैच ही रोमांच से भरपूर होगा, जब गत विजेता मेरठ मावरिक्स और उपविजेता कानपुर सुपरस्टार्स आपस में भिड़ेंगे। यह मुकाबला 17 अगस्त को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

लीग में हिस्सा लेने वाली टीमें:

1- मेरठ मावरिक्स

2- कानपुर सुपरस्टार्स

3- लखनऊ फॉल्कंस

4- गौर गोरखपुर लॉयंस

5- नोएडा किंग्स

6- काशी रुद्रास

    UPCA CEO अंकित चटर्जी ने कहा फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हमें उम्मीद है कि इस बार भी कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे।

    UP T-20 लीग 2025 – पूरा कार्यक्रम

    (स्थान – इकाना स्टेडियम, लखनऊ)

    तारीख समय मुकाबला
    17 अगस्त 7:30 PM मेरठ मावरिक्स vs कानपुर सुपरस्टार्स
    18 अगस्त 3:00 PM काशी रुद्रास vs गौर गोरखपुर लॉयंस
    18 अगस्त 7:30 PM नोएडा किंग्स vs लखनऊ फॉल्कंस
    19 अगस्त 3:00 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रुद्रास
    19 अगस्त 7:30 PM मेरठ मावरिक्स vs लखनऊ फॉल्कंस
    20 अगस्त 3:00 PM नोएडा किंग्स vs गौर गोरखपुर लॉयंस
    20 अगस्त 7:30 PM लखनऊ फॉल्कंस vs कानपुर सुपरस्टार्स
    21 अगस्त 3:00 PM नोएडा किंग्स vs काशी रुद्रास
    21 अगस्त 7:30 PM मेरठ मावरिक्स vs गौर गोरखपुर लॉयंस
    22 अगस्त 3:00 PM नोएडा किंग्स vs कानपुर सुपरस्टार्स
    22 अगस्त 7:30 PM लखनऊ फॉल्कंस vs गौर गोरखपुर लॉयंस
    23 अगस्त 3:00 PM काशी रुद्रास vs मेरठ मावरिक्स
    23 अगस्त 7:30 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स
    24 अगस्त 3:00 PM मेरठ मावरिक्स vs नोएडा किंग्स
    24 अगस्त 7:30 PM काशी रुद्रास vs लखनऊ फॉल्कंस
    25 अगस्त 3:00 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs मेरठ मावरिक्स
    25 अगस्त 7:30 PM काशी रुद्रास vs गौर गोरखपुर लॉयंस
    26 अगस्त 3:00 PM लखनऊ फॉल्कंस vs नोएडा किंग्स
    26 अगस्त 7:30 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रुद्रास
    27 अगस्त 3:00 PM लखनऊ फॉल्कंस vs मेरठ मावरिक्स
    27 अगस्त 7:30 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs नोएडा किंग्स
    28 अगस्त 3:00 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs लखनऊ फॉल्कंस
    28 अगस्त 7:30 PM नोएडा किंग्स vs काशी रुद्रास
    29 अगस्त 3:00 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs मेरठ मावरिक्स
    29 अगस्त 7:30 PM कानपुर सुपरस्टार्स vs नोएडा किंग्स
    30 अगस्त 3:00 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs लखनऊ फॉल्कंस
    30 अगस्त 7:30 PM काशी रुद्रास vs मेरठ मावरिक्स
    31 अगस्त 3:00 PM गौर गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स
    31 अगस्त 7:30 PM मेरठ मावरिक्स vs नोएडा किंग्स
    1 सितंबर 7:30 PM लखनऊ फॉल्कंस vs काशी रुद्रास
    3 सितंबर 3:00 PM क्वालिफायर 1
    3 सितंबर 7:30 PM एलीमिनेटर
    4 सितंबर 7:30 PM क्वालिफायर 2
    6 सितंबर 7:30 PM फाइनल मुकाबला

    क्यों खास है ये लीग?

    • IPL और Team India के भविष्य के सितारों के लिए यह प्लेटफॉर्म है
    • खिलाड़ियों को मिलता है भीड़ का दबाव, लाइव स्ट्रीमिंग और हाई-क्वालिटी प्रैक्टिस का अनुभव
    • दर्शकों को 21 दिनों तक रोमांच से भरपूर मुकाबलों का लुत्फ

    इस लीग को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है

    UP T20 लीग 2025 को लेकर दर्शकों में गज़ब का जोश है। लोग इसे सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि अपना त्योहार मान रहे हैं। टिकट बुकिंग शुरू होते ही ऑनलाइन साइट्स पर ट्रैफिक बढ़ गया और मैदान के बाहर लंबी कतारें लग गईं। पहले IPL का इंतजार होता था, अब अपने यूपी की लीग है, तो दिल से जुड़ाव है। लोगों ने कहा कि यह सिर्फ खेल नहीं, हमारी शान है। हर जिले से आवाज़ एक ही है “स्टेडियम चलो, अपनी टीम को चीयर करो!”

    आखिर ऐसा क्या बोले मुख्यमंत्री की विपक्ष खेमे में मचा है बवाल | CM Yogi | varanasi

    शेयर करना
    Exit mobile version