हापुड़- उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…. जहां पर फ्राई मछली डिमांड बहुत जरुरी हो गई….इससे पता चलता है कि आज कल रिश्तों से ज्यादा स्पेशल खाने का महत्व है…क्यों कि इसी फ्राई मछली ने दोनों परिवारों को एक साथ आने से रोक दिया….यानी की रिश्ता टूट गया….चलिए पूरा मामला क्या है अब आपको सही से बता देते हैं….

जानकारी के लिए बता दें कि जहां सगाई के समारोह में फ्राई मछली न मिलने के कारण दोनों पक्षों के बीच रिश्ते में खटास आ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। यह घटनाक्रम एक शादी की सगाई के दौरान हुआ, जहां लड़के के पक्ष को दावत में फ्राई मछली नहीं दी गई।

क्या हुआ था?

रिश्ते की शुरुआत ठीक से होनी चाहिए थी, लेकिन मछली को लेकर हुए विवाद ने सगाई की खुशियों को काफ़ी हद तक खराब कर दिया। लड़के पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें खास तौर पर मछली का इंतजाम करने की उम्मीद थी, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने रिश्ते को तोड़ने का फैसला किया। इससे दोनों परिवारों के बीच बहस और हंगामा शुरू हो गया।

आरोप-प्रत्यारोप और बंधक बनाने की घटना

लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार पर कार की मांग करने का आरोप लगाया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस तकरार के दौरान लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार के कुछ लोगों को बंधक बना लिया। मामला और गंभीर हुआ, लेकिन बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा लिया और विवाद को शांत किया।

06October 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar | CM Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version