Kanwar Yatra Security. कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तेजना और हिंसा की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कांवड़ यात्रा के दौरान बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक, लोहे की छड़ और त्रिशूल जैसे प्रतीकात्मक हथियारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सख्त निर्देश जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी है, लेकिन हाल के वर्षों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हथियारनुमा वस्तुओं का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने की घटनाएं सामने आई थीं। इसे रोकने के लिए अब नियम और सख्ती दोनों बढ़ाई गई हैं।

बिना साइलेंसर बाइक और तेज डीजे भी बैन

इससे पहले ही प्रशासन ने पश्चिमी यूपी के संवेदनशील जिलों में बिना साइलेंसर बाइक चलाने और तेज़ आवाज़ में डीजे बजाने पर पाबंदी लगा दी थी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यात्रा की पवित्रता बनाए रखने की अपील

अधिकारियों ने कांवड़ियों से अपील की है कि वे यात्रा की मर्यादा और धार्मिक भावना का सम्मान करें, और अनावश्यक शक्ति प्रदर्शन से बचें। साथ ही स्थानीय लोगों से भी सहयोग करने को कहा गया है ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

'सावन में मांस की तरह शराब-गांजा भी बंद हो...' सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने CM Yogi से की अपील!

शेयर करना
Exit mobile version