Lucknow: सार्दिंयों के मौसम ने उत्तर-प्रदेश में ठंड और कोहरे ने सभी को परेशान कर रखा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज 32 जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है।

बता दें कि, खासकर सुबह और रात को घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। जिससे यातायात में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड में इजाफा होने के साथ ही कई जिलों में कोहरे के कारण सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है।

आपको बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कई इलाकों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है, और 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट का अनुमान है। इस दौरान रात और सुबह के वक्त ठंड और भी बढ़ सकती है।

बता दें कि, कोहरे का असर इन जिलों में ज्यादा हैं जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद जैसे जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रामपुर, बरेली, पीलीभीत और अयोध्या, बाराबंकी समेत कई अन्य जिलों में भी कोहरे का असर देखा जा सकता है। इन क्षेत्रों में लोग विशेष रूप से सावधानी बरतें और सड़क पर यात्रा करते समय गति धीमी रखें।

इस मौसम के चलते प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए हैं, लेकिन लोगों को भी कोहरे और ठंड से बचने के लिए और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

BJP अध्यक्ष Pankaj Chaudhary से क्या बात हुई? सपा से निष्काषित विधायक Rakesh Pratap Singh ने बताया!

शेयर करना
Exit mobile version